चले एक गांव की ओर !


  • शनिवार, 12 सितंबर 2015

    पति को गंडासी से मार कर पत्नी ने इनसे कहा...मैंने आज उसे सलटा दिया

    रात को कमरे में सो रहे युवक को गंडासी से काटा, पत्नी हिरासत में


    गांव मोल्यासी  में शुक्रवार रात को एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है। मृतक के भाई भंवर लाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है।
    मृतक रामचन्द्र नेहरा  शुक्रवार रात अपने घर पर सो रहा था। रात को किसी ने पहले उसका गला घोंटा और फिर गंडासी से उसके गले व शरीर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को शनिवार सुबह कमरे में उसका शव पड़ा मिला। वहीं पूरा कमरा खून से सना हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को सीकर के एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
    उधर, भंवर लाल ने रिपोर्ट देकर आशंका जताई है कि रामचन्द्र की पत्नी सुमन ने उसकी हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने सुमन को हिरासत में ले लिया है।


    पति को मार कर पत्नी ने इनसे कहा...मैंने आज उसे सलटा दिया

    उसने रस्सी से पति का गला घोंटा...फिर गंडासे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पति की हत्या के बाद खून से रंगे हाथ भी नहीं धोए। बच्चों को लेकर जेठ के घर गई और साफ कहा...मैंने आज उसे सलटा दिया है...।


    दिल दहला देने वाली यह वारदात सदर थाना इलाके के मौल्यासी गांव में शुक्रवार रात हुई। पुलिस ने आरोपित पत्नी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारण का अभी तक पुलिस ने पूरी तरह खुलासा नहीं किया है।
    प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस हत्या का कारण गृह कलेश बता रही है। मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बेटी ने पुलिस को बताया कि एक युवक रात को घर पर आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार व एएसपी प्रकाश कुमार, डीएसपी मदनदान सिंह ने मौका मुआयना किया है।
    सदर थानाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मौल्यासी निवासी सुमन देवी पति रामचंद्र के साथ खेत में रहती थी। आरोपित महिला ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात कमरे में सो रहे पति का उसने रस्सी से गला घोंट दिया। बाद में उसने गंडासी से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई भंवरलाल ने सुमन देवी व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

    सुबह दी पुलिस को सूचना
    पति की हत्या के बाद खून से सनी आरोपित महिला दो बेटियों के साथ खेत से गांव में अपने जेठ भंवरलाल के घर पहुंच गई। वहां पर उसने जेठ के बेटे को जगा कर जानकारी दी। खून से सने हाथ व पैर देख कर बेटा भी घबरा गया। बेटे ने पीहर गई अपनी मां से फोन पर बात करवाई। इसके बाद पत्नी ने भंवरलाल को फोन पर सूचना दी। लोग उसके घर पर पहुंचे तो रामचंद दरवाजे के पास मृत पड़ा मिला। इस पर परिजन व सुमन के पीहर पक्ष वहां पहुंच गया। सुमन ने इनके सामने हत्या करना कबूल लिया।
    पेट्रोल की उलझन
    पुलिस को कमरे में पेट्रोल की एक बोतल व कुछ पेट्रोल बिखरा हुआ मिला है। पेट्रोल क्यों लाया गया, इसका अभी पता नहीं चल पा रहा है। पति की हत्या को आरोपित महिला को कोई अफसोस भी नहीं है।
    कमरे से बही खून की नाली
    वारदात से पहले मृतक ने आरोपितों से संघर्ष किया है। पुलिस को कमरे में इसके सबूत मिले हैं। गले में रस्सी के निशान मिले और सिर पर गंडासी से हमले का निशान है। वारदात को खतरनाक तरीके से अंजाम दिया गया, पूरा कमरा खून से सना हुआ था। खून की नाली भी कमरे से बाहर तक बह रही थी। पुलिस को वहां खून से सनी गंडासी भी मिल गई।


    पति की हत्या करने वाली ने बताई इश्क की ऐसी कहानी कि रिश्ते हो गए तार-तार


    सदर थाना इलाके के मौल्यासी गांव में तीन दिन पहले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपित प्रेमी को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने उसको किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसको संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

    थानाधिकारी महेश कुमार ने बताया आरोपित प्रेमी की उम्र 17 वर्ष नौ माह है। उसके पिछले करीब सात माह से चाची सुमन देवी से प्रेम प्रसंग था। सुमन ने आरोपित के साथ मिलकर शुक्रवार रात को अपने पति की गला घोंटकर व गंडासी से वार कर हत्या कर दी थी।
    थानाधिकारी ने बताया कि वारदात के तीसरे दिन आरोपित महिला फूट पड़ी और अपने किए पर पछतावा हुआ। आरोपित महिला ने रोते-राते पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दे दी।



    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    Thanks

    Members of site

    आप भी इस वेबसाइट के मेम्बर बन सकते है उपर दिए गये Follow बटन पे Click करो